बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
27-Sep-2023 03:55 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार किये गए हैं। इन लोगों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। एसएसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर बेऊर थाना से संबंधित सभी आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किये जाने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों में महिला दारोगा भी शामिल है। इस मामले के सामने आने के बाद से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर की रात सिपारा पुल के पास दो लोगों से जबरदस्ती 15-15 हजार रुपये ट्रांजिक्शन कराने का आरोप बेऊर थाना की गश्ती पार्टी पर लगा है। इस गश्ती पार्टी में पीएसआई अंजनी कुमारी, हवलदार भिखारी कुमार, गृह रक्षक सुबोध कुमार, थाने के निजी चालक वीरेंद्र कुमार और गृह रक्षक सुमन कुमार तैनात थे। इन लोगों पर 30 हजार रुपये की अवैध वसूली करने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है।
वहीं, इस मामले में सिटी एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि- कांड में फंसाने का डर दिखाकर दो लोगों से अवैध ट्रांजिक्शन कराया गया है। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही साथ पूरे मामले के लिए बेऊर थानाध्यक्ष को भी लाइन हाजिर किया गया है। कोई भी गलती अगर थाना लेवल पर होती है तो उसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की ही होती है। इसलिए इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
उधर, इस मामले में एक गृहरक्षक सुमन कुमार फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो अवैध वसूली का मामला सही पाया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई. फिलहाल फरार होमगार्ड जवान की तलाश में छापेमारी की जा रही है।