बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
27-Sep-2023 04:45 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। आज दोनों पति-पत्नी आरा कोर्ट पहुंचे। दरअसल आरा सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट में भोजपुरी के पावर सुपर स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दी थी। जिसे लेकर आज दोनों कोर्ट में हाजिर हुए।
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति आज आरा के फैमिली कोर्ट में पेश हुए हैं। यहां दोनों के तलाक की अर्जी पर सुनवाई होनी है। पहले 19 सितंबर की तारीख दी गई थी लेकिन उस दिन कोर्ट नहीं रहने के कारण दोनों कोर्ट में नहीं पहुंचे थे। इस कारण आज उन्हें पेश होना पड़ा। इस दौरान पवन सिंह को देखने के लिए कोर्ट परिसर में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने पवन भईया जिंदाबाद के नारे भी लगाये।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवन सिंह आरा फैमिली कोर्ट में पहुंचे। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच अलगाव की खबरें पिछले साल से आ रही हैं। बताया जा रहा है कोर्ट में इनके तलाक का केस भी चल रहा है। अब तो कोर्ट में इसकी सुनवाई के दौरान ही दोनों का आमना सामना होता है। इस बार भी दोनों का सामना आरा फैमिली कोर्ट में हुआ।

