ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / अनियंत्रित बस ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, ड्राइवर फरार

अनियंत्रित बस ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, ड्राइवर फरार

17-May-2022 11:13 AM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र से सामने आ रही है, जहां साहेबगंज-देवरिया एसएच 74 पर बाइक सवार दो युवकों को एक बस ने कुचल दिया। घटना के बाद दोनों की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं बस का ड्राइवर बस को लेकर भागा और घटनास्थल से दूर देवरिया थाना के झपही देवी के पास बस को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद साहेबगंज पुलिस की सूचना पर देवरिया थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ बस कोलकत्ता जा रही थी। इसी दौरान साहेबगंज थाना इलाके के लोदिया मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और बीच सड़क पर दो शवों को रख दिया गया। इसके बाद साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बीच सड़क से हटवाया। 


मृतक की पहचान कथैया थाना के रामपुर ठीकाहाँ के गोविंद कुंवर के बेटे निखिल कुमार के रुप में की गई है। हालांकि दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। साहेबगंज पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।