मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Aug-2021 07:24 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर के भरखर गांव स्थित मोहनियां-रामगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दंपती की घटनास्थल पर मौत हो गयी। अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से स्कॉर्पियो सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे सीट पर बैठे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया भेजा गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
दरअसल रामगढ़ थाना क्षेत्र के शिवम चौधरी उनकी पत्नी रुक्मणी देवी और दीपू पासवान उनकी पत्नी संगीता देवी मोहनिया आएं हुए थे। जहां मोहनियां के उच्च विद्यालय में चारों लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया और फिर अपने घर रामगढ़ की गोड़सरा के लिए स्कॉर्पियो से निकल गए लेकिन मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गयी। जिससे स्कॉर्पियो का परखच्चे उड़ गये।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर जब मोहनिया पुलिस पहुंची तब देखा कि स्कॉर्पियो में आगे बैठे दीपू पासवान और उनकी पत्नी संगीता देवी की मौत हो चुकी थी। वही स्कॉर्पियो की पिछले सीट पर बैठे शिवम चौधरी उनकी पत्नी रुक्मणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देख दोनों को हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।