ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

अंबा प्रसाद के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

22-Mar-2024 04:04 PM

By First Bihar

RANCHI: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी झटका लगा है। झारखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच ने योगेंद्र साव की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एनटीपीसी भूमि अधिग्रहण केस में रांची की सिविल कोर्ट से दी गई सजा को रद्द करने की मांग हाई कोर्ट से की थी।


हाई कोर्ट की जस्टिस रत्नाकर भेंगरा और जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में शुक्रवार को क्रिमिनल अपील पर सुनवाई हुई। योगेन्द्र साव की ओर से अधिवक्ता विशाल तिवारी ने बहस की। योगेन्द्र साव की ओर से हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी जा सकती है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब योगेन्द्र साव के चुनाव लड़ने पर रोक जारी रहेगी। योगेंद्र प्रसाद कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता हैं।


उधर, पिता के साथ साथ बेटी अंबा प्रसाद की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। अवैध खनन, जमीन और लेवी से जुड़े मामले में ईडी ने पिछले दिनों अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने कांग्रेस विधायक के घर से 35 लाख कैश बरामद किया था। इसके अलावा कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे थे।


छापेमारी के दौरान कई डिजीटल डिवाइस, सर्किल ऑफिस और बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिख गई डायरियां और रसीद मिले थे। कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया था। अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों के ठिकानों से छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा करने से जुड़े के कई दस्तावेज मिले थे। ईडी बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है।


इस मामले में अब ईडी ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को समन जारी किया है। ईडी ने आगामी चार अप्रैल को अंबा प्रसाद को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। अंबा के साथ ही उनके भाई अंकित साव को 5 अप्रैल और धनबाद में सीओ शिशिभूषण को आगामी 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।