ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / एक्शन में आया तेजस्वी का विभाग, PMCH में धावा दल ने किया औचक...

एक्शन में आया तेजस्वी का विभाग, PMCH में धावा दल ने किया औचक निरिक्षण; एचओडी समेत 35 डॉक्टर मिले गायब

28-Sep-2023 10:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में स्वास्थ्य विभाग लगातार सुधार को लेकर कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग के तरफ से लगातार कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पीएमसीएच में धावा दल के औचक निरीक्षण के दौरान 35 डॉक्टर गायब मिले। इनमें दो एचओडी, तीन एसोसिएट प्रोफेसर, चार असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ही सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर शामिल हैं। 


दरअसल, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने बताया कि- निरीक्षण के दौरान गायब मिले 35 डॉक्टरों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गयी है।  उनको शोकॉज दिया गया है। इनसे दो दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिला, तो स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश पर उचित कार्रवाई होगी। अधीक्षक  सुबह 8:45 बजे पर ही पहुंच गये थे। लेकिन, दर्जनों ऐसे डॉक्टर थे, जो ओपीडी में 10 बजे तक भी नहीं पहुंचे थे। 


जबकि नियमानुसार मरीजों के लिए सुबह 8:30 बजे से ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन होता है और 9 बजे से ओपीडी में इलाज शुरू हो जाता है। ऐसे में जो डॉक्टर गायब थे या लेट अस्पताल पहुंचा। धावा दल की टीम ने शिशु रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, रेडियोलॉजी, हड्डी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, नेत्र रोग, सर्जरी, हृदय रोग, इमरजेंसी, राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक, सर्जिकल व न्यूरो इमरजेंसी आदि वार्डों का औचक निरीक्षण किया।