ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों का होगा...

आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों का होगा असर

25-Jun-2020 12:43 PM

DESK : कुछ दिनों से लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों का असर जल्द ही बाज़ार पर दिखने लगेगा. छोटे ट्रांसपोर्टरों के समक्ष लॉक डाउन की वजह से पहले से ही रोजी रोटी का संकट था, जो बढ़ते पेट्रोल और डीजल की वजह से और गहरा गया है. बढ़ते की मतों का सीधा असर माल ढुलाई की दरों पर पड़ने वाला है जिस वजह से आने वाले वक़्त में फल-सब्जी, दूध, अंडा सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने वाला है.

ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले जब लॉकडाउन था तो काम पूरी तरह ठप था, अब जब देश अनलॉक हुआ है तो कम मांग और वापसी में बुकिंग नहीं मिलने से 60 फीसदी ट्रक पहले ही खड़े हैं. ऐसे में बढ़ते कीमतों का बड़ा असर पड़ने वाला है. 

देश की सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर यूनियन आल इंडिया मोटर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार अटवाल ने बताया कि पिछले 17 दिन में डीजल के दाम 10.25 पैसे बढ चुके हैं. इससे ट्रक ऑपरेशन की कीमत 20 फीसदी तक बढ़ी है. उदाहरण के लिए लॉकडाउन के पहले दिल्ली-कोलकता के बीच ट्रक (10 टायर) का किराया 55,000 रुपये व कोलकाता-दिल्ली 48,000 रुपये किराया था. कुल खर्च 82,000 होता था और 21 हजार रुपये की बचत होती थी. उस समय महीने में ढाई ट्रिप लगते थे.

अनलॉक 1 में डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली-कोलकाता किराया 58,000 व कोलकाता-दिल्ली किराया 42,000 है। कुल खर्च 92,000 है और बचत महज 1000 रुपये रह गई है. उनके अनुसार महीने में अब सिर्फ दो चक्कर लग पा रहे हैं. उपरोक्त खर्चों में ड्राइवर का वेतन और अन्य खर्च शामिल नहीं है.  इसलिए भाड़े में बढ़ोतरी होने पर जनता को मंहगाई की मार सहने के लिए तैयार रहना होगा.

बता दें कि, पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफे का यह सिलसिला 82 दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद सात जून से शुरू हुआ था. पिछले 19 दिनों में पेट्रोल-डीजल में आया उछाल वर्ष 2002 के बाद सबसे बड़ा है. पिछले 18 साल में हर 15 दिन में अधिकतम 4-5 रुपये की बढ़ोतरी ही हुई. रोज कीमत तय करने की व्यवस्था मई 2017 से लागू हुई.  

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.