बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Dec-2023 07:26 AM
By First Bihar
DELHI: भारत इस बार जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसको लेकर नई दिल्ली में भारत मंडपम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार की शाम करीब 5 बजे ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। जीपीएआई में भारत समेत कुल 29 देश सदस्य हैं।
इस शिखर सम्मेलन के दौरान एआई और वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल, एआई और डेटा प्रबंधन और एमएल कार्यशाला जैसे अनेक विषयों पर कई सत्र आयोजित होंगे। इसके साथ ही साथ सम्मेलन में संगोष्ठी, एआई गेमचेंजर्स अवार्ड और इंडिया एआई एक्सपो का भी आयोजन किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में देशभर से 50 से अधिक जीपीएआई विशेषज्ञ के साथ करीब 150 से अधिक वक्ता भी शामिल होंगे।
इसके साथ ही साथ इंटेल, रिलायंस जियो, गूगल, मेटा, एडब्ल्यूएस, योटा, नेटवेब, पेटीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मास्टरकार्ड, एनआईसी, एसटीपीआई, इमर्स, जियो हैप्टिक, भाषिनी आदि समेत दुनियाभर के शीर्ष एआई गेमचेंजर्स शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें युवा एआई पहल के तहत विजेता छात्र और स्टार्ट-अप भी अपने एआई मॉडल को प्रदर्शित करेंगे।
बता दें कि इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई से जुड़ी प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों में मदद करके एआई पर सिद्धांत और व्यवहार के बीच अंतर को मिटाना है। भारत 2024 के लिए जीपीएआई का अध्यक्ष है और 2020 में जीपीएआई के संस्थापक सदस्यों में से एक, जीपीएआई के आगामी सपोर्ट चेयर, और 2024 में जीपीएआई के लिए लीड चेयर के रूप में, भारत 12 से 14 दिसंबर, 2023 तक वार्षिक जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...