BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित
15-Mar-2021 12:08 PM
By Pranay Raj
NALANDA: वेतन की बढोतरी सहित अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। जिससे 22 विभागों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
नालंदा में करीब 700 कार्यपालक सहायक कार्यरत है जो आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इनके हड़ताल पर जाने से कई विभागों में कामकाज ठप हो गया है। कार्यपालय सहायक पहले बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में इक्ट्टा हुए जहां से विरोध मार्च निकाला गया जो शहर के कई इलाकों से होकर गुजरा। जिसके बाद समाहरणालय पहुंचे कर्मियों ने आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
सेवा को स्थायीकरण, वेतन में वृद्धि करने समेत अपनी 7 सूत्री मांंगो को पूरा करने की मांग कार्यपालक सहायकों ने सरकार से की है। संघ के जिलाध्यक्ष अमित राज ने बताया कि हमलोगों की बहाली बिहार प्रशानिक सुधार मिशन के तहत प्रतियोगिता परीक्षा लेकर की गयी है। अब सरकार ने कर्मियों की सेवा को बेलट्रॉन को सौंपने का निर्णय लिया है जो गैर कानूनी है। इसी को लेकर आज सभी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गये है। यदि इससे भी बात नहीं बनी तो इसके बाद भूख हड़ताल और आमरण अनशन भी करेंगे। नालंदा मेंं करीब 700 कार्यपालक सहायक कार्यरत हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से करीब 22 विभागों के कामकाज ठप हो चुका है।
इस मौके पर मुकेश कुमार, पिंटू कुमार, रोहित राज, सुधीर कुमार पांडेय, रविशंकर प्रसाद, अमरजीत कुमार, अभिषेक कुमार, सिकंदर कुमार, विकास कुमार, सिद्वार्थ चंदन, रजनीश लाल, निशांत राज, संजीव कुमार, आकाश कुमार, शर्मा प्रवीण, अजीत कुमार, प्रवेंद्र कुमार, अमित कुमार व अन्य मौजूद थे।