ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल

Home / movies / दीपिका -शाहरुख़ का बेशरम रंग आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड...

दीपिका -शाहरुख़ का बेशरम रंग आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड

12-Dec-2022 02:38 PM

By sunidhi

DESK : शाहरुख़ खान लम्बे इंतजार के बाद सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. जनवरी 2023 में शाहरुख़ की 'पठान' रिलीज़ होने वाली है. 'जीरो' फिल्म के रिलीज़ के बाद से एसआरके फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए टकटकी लगाए बैठे थे. आज शाहरुख़ की उपकमिंग मूवी 'पठान' का पहला सांग रिलीज़ कर दिया गया है. इस गाने पर दर्शकों के रिएक्शन को देख कर समझा जा सकता है की फैंस शाहरुख़ की इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 


आज पठान का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज़ हुआ है. इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. रिलीज़ के एक घंटे के अंदर ही इस गाने को यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके थे. इस गाने में दीपिका सिज़लिंग हॉट अवतार में नजर आ रही हैं. उनका बिकिनी लुक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. वहीं शाहरुख का इंटेंस लुक देखे लायक है. कहना गलत नहीं होगा की शाहरुख़ का अंदाज दीपिका के हॉटनेस पर भारी पड़ रहा है. लम्बे बाल और हल्की दाढ़ी में शाहरुख जंच रहे हैं. उनके डिंपल वाली स्माइल के साथ उनका अंदाज सभी का दिल जीत रहा है. 


'बेशरम रंग' के बोल लिखे हैं कुमार ने वहीं इसे आवाज़ दी है शिल्पा राव, कैरेलिसा मोंनटेरो, विशाल डडलानी और शेखर राजवानी ने. संगीत है विशाल-शेखर का. इस गाने को कोरियोग्राफ किया है वैभवी मर्चेंट ने. इस गाने में शाहरुख- दीपिका का कमेस्ट्री देखने लायक है .


आपको बता दें, शाहरुख़ 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. 2018 में शाहरुख़ की 'जीरो' रिलीज़ हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी. हाल ही में आयी 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख़ कैमियो रोल में नजर आये थे. 25 जनवरी 2023 को शाहरुख़ की फिल्म पठान रिलीज़ होने वाली है. पठान में शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं. यश राज के बैनर टेल बानी इस फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने. देखना दिलचस्प होगा की यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.