मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Feb-2021 10:49 AM
SIWAN : सीवान में महज 500 रुपये के लिए एक मुर्गा दुकानदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों पर लगा है.
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नाथू मोर बाजार की है. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ी तख्त गांव के रहने वाले मुर्गा दुकानदार जाकिर हुसैन के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जाकिर हर दिन की तरह गुरुवार की रात भी अपने दुकान में मुर्गा बेच रहा था, तभी पड़ोस के कुछ लोग आए और मुर्गा लेने की बात कही.
इसपर जाकिर ने कहा कि पहले का 500 रुपये बकाया है उसे देने पर ही वह मुर्गा देगा. इसी बात को लेकर दुकानदार और मुर्गा लेने आए लोगों के बीच बहस होने लगी. तभी उनलोगों ने जाकिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया. वहीं हत्या के आरोपी मुन्ना साह को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी होंगे उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.