मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Feb-2020 07:55 AM
PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन सूबे में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. आए दिन शराब मिलने और शराब पीकर बवाल करने की ख़बरें आती हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां अंबेडकर भवन में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. दरअसल कुछ लड़के दारू पीकर अंबेडकर कॉलोनी की ओर आने-जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे. कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया तो शराबी उनसे भिड़ गये.
एक पक्ष.. दूसरे पक्ष के ऊपर शराब की बिक्री करने और दारू के नशे में टल्ली होकर लड़कियों से छेड़खानी का आरोप लगाने लगे. अंबेडकर भवन में रहने वाले लोगों का आरोप है कि चंदन नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब की बिक्री करता है. आरोप है कि लड़के दारू के नशे में इलाके से आने-जाने वाली लड़कियों से सरेआम छेड़खानी करते हैं.
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जब इसका विरोध किया तो चंदन और उसके साथी लोगों से ही भिड़ गये. बवाल बढ़ने के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छापा मारा तब देसी शराब बरामद की गई. वहीं पुलिस को देखते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.