खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Aug-2025 06:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट में सोमवार शाम पेशी के लिए लाया गया एक बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। बंदी को डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस उत्पाद अधिनियम के एक मामले में हथकड़ी लगाकर कोर्ट लाई थी। लेकिन पेशी से पहले ही वह कोर्ट के समीप पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला।
बंदी के फरार होते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां आम लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मी हाथ-पांव मारते नजर आए। इसके बाद सासाराम शहर के विभिन्न हिस्सों में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन रातभर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
अगले दिन मंगलवार सुबह बंदी निलेश कुमार को डेहरी थाना क्षेत्र के बनकोढ़ गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर पुलिस मौजूद होते हुए बंदी कैसे फरार हो गया?
पुलिस का कहना है कि इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को फिर से न्यायालय में पेश किया गया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन महीनों में यह पांचवां मौका है जब कोई बंदी कोर्ट के पास से फरार हुआ है। यह लगातार हो रही सुरक्षा चूक पर गंभीर सवाल खड़े करता है।