ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar Crime News: सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से सनसनी, चाकू गोदकर हत्या की आशंका

Bihar Crime News: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में निजी सिक्योरिटी गार्ड अजय सिंह का शव नहर से मिला, चाकू से जख्म पाए गए, हत्या की आशंका।

Bihar Crime News
शव मिलने से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरांव–पलिया नहर इलाके में गुरुवार की देर रात एक निजी सिक्योरिटी गार्ड की नृशंस हत्या कर शव नहर में फेंक दिए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह नहर से शव बरामद होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 


मृतक की पहचान 40 वर्षीय अजय सिंह के रूप में हुई है, जो किनोडीहरी गांव निवासी बिंदेश्वरी सिंह के पुत्र थे। अजय सिंह एक निजी संस्था में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, अजय सिंह गुरुवार की शाम बाइक से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 


शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नगरांव–पलिया नहर में शव तैरता देखा, जिसके बाद चरपोखरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गई है। शव पर चाकू से किए गए कई जख्मों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हो गई है। 


थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। वहीं सूचना मिलने पर पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की समीक्षा की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता