ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

NEET छात्रा की मौत मामला: DGP विनय कुमार से मिले पीड़ित परिजन, मुलाकात के बाद लगाए गंभीर आरोप, मां बोली- पुलिस बिक चुकी है, हमें भरोसा नहीं

NEET Student Death Case: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में परिजन डीजीपी विनय कुमार से मिले. मुलाकात के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बिहार पुलिस बिक चुकी है, हमें उसपर भरोसा नहीं है.

NEET Student Death Case
परिजनों को पुलिस पर भरोसा नहीं
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NEET Student Death Case: पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एसआईटी की जांच जारी है हालांकि रिपोर्ट आने में हो रही देरी के कारण अब पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मृतक छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि पूरे केस को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश हो रही है।


डीजीपी विनय कुमार से न्याय की गुहार लगाने पहुंची नीट छात्रा की मां आपे सा बाहर हो गई और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिल सकेगा? ये लोग न्याय देने वाले नहीं है और बिक चुके हैं। पुलिस बिक चुकी है और उन्हें नोटों की गड्डियां मिली हैं। डीएसपी और एसपी से लेकर सभी पुलिस अधिकारी बिके हुए हैं।


नीट छात्रा के भाई ने बताया कि वे लोग न्याय की मांग लेकर बिहार के डीजीपी के पास पहुंचे थे लेकिन न्याय मिलने नहीं जा रहा है। पुलिस ऐसे बर्ताव कर रही है जैसे परिवार के लोग ही दोषी हैं। सम्राट चौधरी बुला रहे हैं लेकिन हमलोग किस आधार पर उनसे मिलने जाएं। 


उनका कहना था कि अगर डीजीपी से साकारात्मक बात हुई होती तो कुछ कहा जा सकता था। हम लोग न्याय मांगने डीजीपी के पास आए थे लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। परिजनों का कहना था कि पुलिस पूरे मामले को सुसाइड का एंगल देना चाह रही है और रेप की बात से इनकार कर रही है।


छात्रा की मां का कहना था कि पुलिस कह रही है कि उनकी बेटी के साथ रेप की घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने कहा है कि डॉक्टर ने झूठ बोला है और उनकी बेटी के साथ रेप नहीं हुआ है। परिजनों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि पुलिस उनकी बेटी को न्याय नहीं दिला सकेगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता