मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
09-Feb-2021 02:00 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुफ्फसिल थाना के मोहनपुर ब्रह्मस्थान के पास की है.
जहां अपराधियों ने घर के बाहर एक शख्स पर कई राउंड गोली चला दी, जिसमें दो गोली शख्स लगी है. गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल शख्स की पहचान उदय शंकर प्रसाद उर्फ कन्हैया के रुप में की गई है.
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर घऱ के बाहर से किसी ने उन्हें आवाज दी, जैसे ही उदय शंकर प्रसाद दरवाजा खोलकर बाहर निकले आसपास घात लगाए आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी.वे अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भागने लगे. लेकिन तबतक एक गोली उनके कंधे में और दूसरी गोली उनके जांघ में लग गई. जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।.घर में और आसपास में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उदयशंकर सिन्हा पर इलाके के ही कुछ भूमाफिया द्वारा जमीन बेचने के लिए जबरन दबाब बनाया जा रहा था, जिसके लिए उनके घर पर पहले भी हमला हुआ था जिसमे वे बच गए थे. पुलिस को भी पहले से लिखित शिकायत कर उदय शंकर प्रसाद ने अपने जान पर खतरे की आशंका जताई थी.माना जा रहा है कि भूमाफियाओं के द्वारा ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनपर हमला करवाया गया है.