ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / RJD नेता के घर में डकैती, सड़क पर फूटा आक्रोश

RJD नेता के घर में डकैती, सड़क पर फूटा आक्रोश

10-Feb-2021 08:48 AM

MADHUBANI : पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए RJD नेता के घर डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया. जिले के लौकहा थाना इलाके के सहारेवा गांव में सोमवार की रात बखौफ डकैतों ने हथियार के बल पर राजद नेता कृत्यनारायण यादव के घर में घटना को अंजाम दिया. 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी डकैतों ने बम फेंकर लाखों की संपत्ति लूट कर आसानी से फरार हो गए. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.घटना के बाद आक्रोशित ग्राणीणों ने जमकर बवाल काटा. गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल के निकट लौकहा-खुटौना मुख्य सड़क पर आगजनी करते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. 

गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस काफी देर से पहुंची और इसके बाद भी पुलिस की मौजूदगी में डकैत लूट का सामान लेकर भागने में सफल हो गए. बेबस पुलिस किसी भी डकैत को नहीं पकड़ पाई. वारदात के बारे में गृहस्वामी कृत्यनारायण यादव ने बताया कि सोमवार की रात 12. 30 बजे   गेट का ताला तोड़कर डकैत घर के अंदर आ गए. 6 से ज्यादा की संख्या में रहे अपराधी  डंडा, पिस्तौल से लैस थे. इस दौरान 8 लाख रुपए के आभूषण समेत लैपटॉप, घड़ी, मोबाइल और 24 हजार नकद लूट कर डकैत चलते बने. 

इस बारे में लौकहा थानाध्यक्ष ने बताया कि रात 12 बजकर 45 मिनट पर उन्हें सूचना मिली और महज 10 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी. लेकिन तभी घर से बाहर निकल रहे डकैतों ने पुलिस टीम पर बम फेंकना शुरू कर दिया. और धुआं का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए.