मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-Jan-2020 08:31 AM
PATNA: राजधानी पटना में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रोफेसर शिव नारायण राम की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस को प्रोफेसर की हत्या में करीबी का हाथ होने का शक है.
पुलिस ने 5 संदिग्ध लोगों की लिस्ट तैयार की है. उस सभी के मोबाइल को सर्विलांस पर रखकर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. इन पांच करीबियों के व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की भी जांच की जा रही है. इस मर्डर केस में पुलिस के शक की सूई प्रोफेसर के करीबियों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. एसएसपी उपेंद्र कुमार ने इस मर्डर केस को जल्द सुलझा लेने की बात कही है.
पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसा माना जा रहा है कि सुपारी देकर प्रोफेसर की हत्या कराई गई है. पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों का अकाउंट भी पता लगा रही है. वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई संदिग्ध हत्यारों की धुंधली तस्वीर को साफ करके जांच की जा रही है. आपको बता दें कि बुधवार की सुबहर कंकड़बाग थाने के चांदमारी रोड की 8 नंबर गली में टीपीएस कॉ़लेज के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर शिव नारायण राम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.