ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / पेंशन योजना में 8 करोड़ का घोटाला, पंचायत सचिव समेत 125 लोगों पर...

पेंशन योजना में 8 करोड़ का घोटाला, पंचायत सचिव समेत 125 लोगों पर दर्ज होगा केस

31-Jan-2020 07:40 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI: बिहार में एक और बड़ा घोटाला सामने आया है. पेंशन योजना में 8 करोड़ का घोटाला उजागर होने से हड़कंप मच गया है. पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी प्रखंड में पेंशन योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. 8 करोड़ के घोटाले के बाद बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.


इस पूरे घोटाले में पंचायत सचिव, जनसेवक, प्रखंड कर्मी, शिक्षक समेत 125 लोग शामिल हैं.  8.44 करोड़ रुपये साल 2010 से 2014 तक पेंशन के लिए उठाव कर घोटाला करने का मामला उजागर हुआ है. बीडीओ गौरी कुमारी ने बताया कि अग्रिम उठाव के खेल में पंचायत सचिव, जनसेवक, प्रखंड कर्मी, शिक्षक समेत 125 लोग शामिल है. जिसमें 7 करोड़ पेंशन मद और 1.44 करोड़ अन्य मद का अग्रिम उठाव किया गया है. सभी कर्मियों को बार-बार सूचना देने के बाद भी उपयोगिता जमा नहीं किया गया है.


बीडीओ ने बताया कि प्रथम चरण में बड़े राशि उठाव वालों पर प्रथमिकी दर्ज की जाएगी. पंचायत सचिव केदार राम पर 2 करोड़ 80 लाख, सुदर्शन सिंह पर 1 करोड़ 56 लाख, सुनील सिंह पर 1 करोड़ 53 लाख, शैलेन्द्र सिंह पर 24 लाख और किशुन राम पर 14 लाख 52 हजार बकाया है. वही अन्य कर्मी द्वारा राशि उठाव कर उपयोगिता नहीं देने वालों पर भी केस दर्ज किया जाएगा.