ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / पटना में ऑक्सीजन की कालाबाजारी, जिला प्रशासन के कार्रवाई कर एक को किया...

पटना में ऑक्सीजन की कालाबाजारी, जिला प्रशासन के कार्रवाई कर एक को किया गिरफ्तार

29-Apr-2021 06:51 AM

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच एक तरफ जहां ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं राजधानी पटना में कुछ ऐसे लोग हैं जो इसका फायदा उठाते हुए कालाबाजारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन नर कुछ ऐसे ही लोगों पर एक्शन लिया है। पटना डीएम को सूचना मिली थी कि आनंदपुरी में ऑक्सीजन के छोटा सिलेंडर की जमाखोरी कर कालाबाजारी की जा रही है और सिलेंडर को 10 हजार में बेचा जा रहा है। इसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी में मौके से 65 सिलेंडर बरामद किए गए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा सिलेंडर की अनाधिकृत रूप से खरीद बिक्री एवं जमाखोरी की सूचना मिलने पर एसकेपुरी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।


आनंदपुरी इलाके में किराये के मकान में एक ऑफिस से 65 सिलेंडर बरामद किया 

गया है। मौके पर मौजूद एक खरीददार ने बताया कि एक छोटा 5 लीटर का सिलेंडर 10 हजार में बिक रहा है। पड़ोस के आदमी ने बताया कि मंगलवार को रात भर सिलेंडर आये। इस ठिकाने से रितेश शर्मा को हिरासत में लिया गया। ऑफिस किराये पर चल रहा था। किरायेदार कटिहार जिले का रहने वाला ललित अग्रवाल बताया जा रहा है।


तत्काल आपदा प्रबंधन अधिनियम, आईपीसी एवं एक्सप्लोसिव्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसडीओ नितिन कुमार सिंह ने बताया कि शहर के जिन इलाकों में ऑक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी कर ऐसा काम किया जा रहा है, उसकी जानकारी गोपनीय तरीके से ली जा रही है तथा सभी जगहों पर छापेमारी करने को कहा गया है।