मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Feb-2020 08:29 AM
PATNA: बिहार में सुशासन राज के दावों की हवा निकल गई है. राजधानी पटना का अगर ये हाल है तो बाकि जिलों की स्थिति का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है. पटना में बदमाशों को पुलिस से डर नहीं लगता है. बेखौफ होकर अपराधी क्राइम करते हैं और पुलिस मुंह ताकती रह जाती है. राजधानी पटना में पिछले 8 दिनों में 12 गोली मारने की वारदात हुई है.
राजधानी पटना में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. क्राइम की बेतहाशा बढ़ती घटनाएं पटना पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करती है. पटना में पिछले 8 दिनों में 12 लोगों को गोली मारी गई है. राजधानी पटना में क्राइम का बढ़ता ग्राफ सुशासन की पुलिस के दावों की पोल खोलता है.
15 जनवरी- अकिलपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई.
15 जनवरी- धनरूआ में पार्टी मनाने गये ठेकेदार को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया.
21 जनवरी- दीघा में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
24 जनवरी- रामकृष्णा नगर में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
25 जनवरी- बाढ़ के बलीपुर में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.
27 जनवरी- बाढ़ के जमुनीचक में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई.
28 जनवरी- जक्कनपुर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया.
29 जनवरी- कंकड़बाग के चांदमारी रोड में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
29 जनवरी- NMCH के सामने लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को गोली मार दी.
30 जनवरी- दानापुर के गोला रोड में छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
30 जनवरी- महाराजगंज में मिठाई दुकानदार को सरेआम गोली मार दी.
30 जनवरी- सालिमपुर थाना के सैदपुर में एक दूल्हे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.