ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / पटना : LIC एजेंट ने युवती से बनाया शारीरिक संबंध, शादी का झांसा...

पटना : LIC एजेंट ने युवती से बनाया शारीरिक संबंध, शादी का झांसा देकर दो दफे अबॉर्शन भी कराया

03-Mar-2022 07:33 AM

PATNA : राजधानी पटना में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप एलआईसी के एक एजेंट के ऊपर लगा है। पीड़िता ने महिला थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक एलआईसी एजेंट ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और दो बार उसका अबॉर्शन भी कराया गया। युवती का आरोप है कि एलआईसी एजेंट उसे झारखंड के देवघर भी ले गया था जहां उसके साथ शादी भी कि इसका फोटो भी कंप्लेन के साथ युवती ने पुलिस को दिया है। 


पीड़िता ने जिस शख्स के ऊपर आरोप लगाया है उसका नाम नरेंद्र कुमार है। नरेंद्र एलआईसी में काम करता है। पीड़िता के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण वहां दो दफे प्रेग्नेंट भी हुई थी लेकिन एलआईसी एजेंट ने पहली बार उसे एक ऐसी दवा खिला दी जिससे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जब दूसरी बार वह प्रेग्नेंट हुई तो पटना के एक नर्सिंग होम में उसका जबरदस्ती अबॉर्शन करवा दिया। पीड़िता पटना के फ्रेजर रोड स्थित एक कंपनी में काम करती है। 


टेलीकॉलर का काम करने वाली पीड़िता के मुताबिक साल 2017 में उसकी मुलाकात एलआईसी एजेंट नरेंद्र कुमार से हुई थी। शुरुआत में वह किसी काम को लेकर पीड़िता से मिलने लगा, फिर नौकरी का झांसा देकर उसके करीब आ गया। उसने एलआईसी में नौकरी दिलाने का वादा भी पीड़िता को किया था। पीड़िता धीरे-धीरे उसके झांसे में आ गई और फिर दोनों मिलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि एलआईसी के गेस्ट हाउस में इन दोनों की मुलाकात हुई। इसी दौरान पहली बार आरोपी ने उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाया। इसके बाद वह शादी का भरोसा देकर बार-बार रेप करता रहा। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को उसका पक्ष रखने के लिए बुलाया है। अगर आज आरोपी महिला थाने नहीं पहुंचता है तो उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया जाएगा।