ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / पटना: जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को...

पटना: जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

30-Apr-2021 12:41 PM

PATNA: कोरोना महामारी के बीच अपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को दिया अंजाम है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


बताया जाता है कि 2 गोली युवक के जांघ और एक कंधे में लगी है। अपराधियों ने सरेआम पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी 25 वर्षीय युवक सोनू उर्फ गौरव को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। सोनू सिपारा का रहने वाला है। घटना के पीछे गैंगवार की बात भी सामने आ रही है। घायल युवक आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।