मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Nov-2022 02:46 PM
By SONU
NAWADA : खबर नवादा की है, जहां जमीन विवाद में देर रात दो घरों में जमकर गोलीबारी हुई है। फायरिंग की इस घटना में जेडीयू के नेता भी संलिप्त हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है। घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ले की है। मो. नसीम की पत्नी संजु खातून और मो. इदरीश की पत्नी सरबरी खातून ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बड़ी दरगाह के जेडीयू नेता अनवर भट्ट और उनके बेटे मोसीम भट्ट, प्रवेज़ भट्ट, मो कौरी मिया के बेटे मो झुन्नू, मोसीम भट्ट का बेटा मो राहुल, मो सोहराब के बेटे मो रिंकू, मो मोसिम भट्ट के बेटे मो साहिल, डॉ कलीम उद्दीन के बेटे मो ईश्तयाक उर्फ राजा और मो विक्की पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें, एक महीना पहले जमीनी विवाद में गोलीबारी मामले में बड़ी दरगाह के मोसिम भट्ट के बेटे सहनवाज उर्फ गुनगुन को शहर के गया रोड से पुलिस ने हथियार और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।