मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Jan-2020 09:06 AM
By RAJ
NALANDA: बिहार में क्राइम की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन अपराधी मर्डर की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम देते हैं. ताजा मामला नालंदा का है, जहां एक बस मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बदमाशों ने सरेआम सिर में गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया है.
घटना सारे थाना अंतर्गत हरगावां प्लांट के पास की है. मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद दो बदमाश बाइक पर सवार हो बरबीघा की ओर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बस का मालिक बरबीघा की ओर से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और सिर में गोली मार. जिससे उनकी मौके पर ही मौक हो गई.
मृतक खेतलपुरा गांव निवासी सुनील सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल सिंह हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. हत्या किसने और किस वजह से की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.