मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-May-2023 12:09 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है ताजा मामला मोतिहारी से है जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी में लूटपाट मचायी है. और लगभग 15 लाख रुपया लूट लिया है. और सभी कर्मियों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए.
यह घटना ढ़ाका थाना क्षेत्र के पचपकड़ी रोड में स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कम्पनी के ऑफिस का है जहां से लगभग 15 लाख रुपया लूट लिया गया है. बताया जा रहा है तीन बाइक से छह की संख्या में अपराधी आए थे और सभी अपराधी मास्क लगाये हुए थे और उनके हाथ में पिस्तौल और चाकू था.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकरहना DSP अशोक कुमार और ढ़ाका इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटना के समय ऑफिस में मौजूद फाइनेंस कंपनी के सभी 15 कर्मियों को पूछताछ करेगी. फिलाहल पुलिस इस घटना को संदेहास्पद मान रही है. वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और CCTV को खंगाल रही है. फिलहाल फाइनेंस कंपनी के ब्रांच को सील कर दिया गया है और किसी को भी ब्रांच के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है.
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर सूरज कुमार को पीटा और एक कर्मी इमरान को चाकू से वार कर घायल कर दिया. फिर अपराधियों ने सभी कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया और दो दिनों के कलेक्शन का लगभग 15 लाख रुपया लूटकर फरार हो गए.