मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Nov-2021 06:56 AM
PATNA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद विश्वजीत सिंह और रिंटू सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आशीष कुमार सिंह उर्फ अटिया की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। हत्या कि 5 दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस अब तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। उधर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अटिया की गिरफ्तारी के लिए बिहार के कई जिलों के साथ-साथ यूपी में भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीम ने पटना से लेकर यूपीए के कई ठिकानों पर छापेमारी की है लेकिन अटिया अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
टेक्निकल सेल की तरफ से लगातार आशीष सिंह के मोबाइल का लोकेशन लिया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो घटना के 24 घंटे बाद मुख्य अभियुक्त आशीष सिंह उर्फ अटिया ने मोबाइल का उपयोग करना बंद कर दिया है। टेक्निकल सेल की टीम को पटना, भागलपुर और उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर का संदिग्ध मोबाइल नंबर पर आशीष सिंह के बातचीत करने का सुराग हाथ लगा है। जिसके बाद पुलिस की टीम टेक्निकल सेल की टीम के द्वारा लगातार आशीष सिंह के मोबाइल का लोकेशन लिया जा रहा था। हत्याकांड के दूसरे नामजद अभियुक्तों के कुछ रिश्तेदार उत्तर प्रदेश में हैं लिए आशंका जताई जा रही है कि अटिया ने यहीं पर कहीं ठिकाना बनाया हुआ होगा।
उधर रिंटू सिंह के परिवार वाले लगातार मंत्री लेसी सिंह के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्री की संलिप्तता इस मामले में सीधी है लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है। रिंटू सिंह की पत्नी ने कहा है कि बिहार सरकार पर हम कैसे भरोसा करें क्योंकि सरकार में बैठी मंत्री ने ही रिंटू सिंह की हत्या की साजिश रची।