मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Jan-2020 09:42 AM
MUZAFFARPUR: 10वीं क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों ने रईसजादा बनने के लिए खुद के अपहरण की ही झूठी साजिश रच दी. किडनैपिंग का नाटक करके दोनों ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है. जहां परिवार से पैसे लेने के लिए दो छात्रों ने अपनी ही किडनैपिंग का झूठा नाटक रचा. 50 लाख की फिरौती के लिए बुने जाल में दोनों फंस गये और पूरे मामले का खुलासा हो गया.
पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए पानाछपरा नहर पुल के पास से दोनों को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के दादा ने 26 जनवरी को अपने दो पोतों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद दोनों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके दोनों भाई को बरामद कर लिया. मामले का खुलासा करते हुए छात्र ने पुलिस को बताया कि खर्च करने के लिए उसके पिता और दादा उन्हें कम पैसे देते थे. जिसके कारण दोनों भाई डिप्रेशन में रहते थे. पैसों के लालच में दोनों भाई ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर 16 जनवरी को अपने अपहरण की साजिश रची और दोपहर बाद घर से निकल गये. अपने दोस्तों के घर छिपकर दोनों रहते थे. खुद का हाथ-पैर बंधा वीडियो अपने परिवार के लोगों को भेजकर वो ब्लैकमेल करते थे साथ ही सिम बदल-बदल कर अपने दादा से 50 लाख की फिरौती भी मांगते थे.
छात्रों ने फिरौती की रकम मोतिहारी बस स्टैंड के पास लाने की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मोबाइल फोन के लोकेशन से उनके ठिकाने पर पहुंच गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया. छात्रों ने पुलिस को बताया कि वो बड़े घराने के लड़कों की तरह अपने को दिखाना चाहते थे. शोहदों की तरह बाइक से पढ़ने जाना चाहते थे साथ ही दोस्तों को पार्टी देना चाहते थे. अपने शौक पूरे करने के लिए टीवी सीरियल देखकर दोनों ने खुद के किडनैपिंग की साजिश रची और खुद के जाल में फंस गये.