मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-Jan-2020 08:46 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: ख़बर भागलपुर से है, जहां नवगछिया जिला परिषद नंदिनी सरकार की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. अज्ञात अपराधी ने जिला परिषद की गाड़ी पर गोलीबारी की है. फायरिंग से गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया है. वहीं जिला परिषद नंदिनी सरकार ने आरोप लगाया है कि जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई है.
नवगछिया जिला परिषद नंदिनी सरकार ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी उनके ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है. जिसकी शिकायत उन्होंने डीआईजी, एसपी, डीएसपी को लेटर लिखकर की. बावजूद इसके पुलिस की तरफ से ना कोई कार्रवाई की गई ना ही सुरक्षा दी गई.
ढोलबज्जा थाना प्रभारी पर नंदिनी सरकार ने लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि अपाधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया है लेकिन पुलिस अपना पल्ला झाड़ने के लिए इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है. जिला परिषद ने खुद की जान को खतरा बताते हुए प्रोटेक्शन मांगी है साथ ही इंसाफ की गुहार भी लगाई है. वहीं नवगछिया एसपी निधि रानी ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है.