ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / गोपालगंज में वोटिंग के बाद हिंसा, RJD और BJP के समर्थक भिड़े.. 4...

गोपालगंज में वोटिंग के बाद हिंसा, RJD और BJP के समर्थक भिड़े.. 4 घायल

05-Nov-2022 08:16 AM

GOPALGANJ : गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव का नतीजा कल आना है, लेकिन उपचुनाव के दौरान वोटिंग के बाद हिंसा की घटना हुई है. खबर गोपालगंज जिले से हैं, जहां मतदान के बाद बीजेपी और आरजेडी के समर्थकों के बीच भिड़ंत हुई है. इस पूरी वारदात में 4 लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि उचकागांव थाने के कवहीं गांव में दोनों दल के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों से कुल 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. इन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है.



घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वोटिंग के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर यह आरोप लगाते रहे कि उन्हें वोट डालने से रोका गया. घटना के बाद से इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. घटना के बाद हथवा के एसडीपीओ नरेश कुमार ने कहा है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और मारपीट के मामले में आगे कानून अपना काम करेगा. इस मारपीट में घायल राम शंकर यादव का आरोप है कि गुरुवार के दिन मतदान के दौरान जो वह वोट डालने के लिए घर से निकले तो रामनाथ सोनी समेत चार लोगों ने उसके ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया. यह लोग बीजेपी को वोट देने के लिए कह रहे थे. इसके बाद राम शंकर यादव ने विरोध किया तो गाली गलौज शुरू हो गई. बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई.



पीड़ित का आरोप है कि उसकी पिटाई की गई और बाद में पुलिस को बुलाकर उसे हवाले कर दिया गया. मतदान खत्म होने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन वह वोट का इस्तेमाल नहीं कर पाया. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि आरजेडी को वोट करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और विरोध करने पर धमकी दी गई. राम शंकर यादव ने गांव के कुछ युवाओं के साथ मारपीट की. इस घटना में घायल दूसरे युवक के प्रिंस कुमार का आरोप है कि आरजेडी के पक्ष में वोटिंग के लिए राम शंकर यादव ने ही दबाव बनाया.