मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Mar-2022 07:29 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ : खबर गोपालगंज जिले से.. यहां एक महिला को डायन बताकर गोली मार दी गई है। घटना गोपालगंज के मांझागढ़ थाना इलाके की है। यहां छितौनी गांव में एक महिला को इसलिए गोली मार दी गई कि उस पर डायन होने का लोगों को शक था। गोली लगने के बाद घायल महिला को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान में जुटी हुई है।
जिस महिला को गोली मारी गई है उसका आरोप है कि पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया जा चुका है। महिला के जेठ संजय साह पर गोली मारने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि छितौनी गांव के रहने वाले संजय साह का बेटा 2 साल पहले घर से गायब हो गया था। इसके बाद पड़ोसी राजू साह की पत्नी सीमा देवी पर डायन होने का आरोप लगाया गया था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
बताया जा रहा है कि आज संजय साह होली खेलने के बाद सीमा देवी के घर पहुंचा और उसे अचानक से गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय मौके से फरार हो गया किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस इस पूरे घटना के बाद महिला का बयान लेने के लिए गोरखपुर निकली है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।