ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / गोपालगंज: दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, गले में जाकर फंसी, हालत नाजुक

गोपालगंज: दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, गले में जाकर फंसी, हालत नाजुक

12-Feb-2021 11:58 AM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े  बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

घटना गोपालगंज  के नगर थाना इलाके के पुरानी चौक की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े 25 साल के युवक को गोली मार दी.  गोली युवक के गले में फंस गई है और हालत नाजुक बनी हुई है. 

गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने  पटना रेफर कर दिया है. घायल युवक की पहचान नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड के रहने वाले सत्येन्द्र कुमार के रुप में की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्येन्द्र कुमार श्याम सिनेमा रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़ा था. वह अपने पड़ोसियों से बात कर रहा था. इसी दौरान बाइक अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. गंभीर रुप ये घायल सत्येंद्र कुमार को स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.

मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.  पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ लगता है. जांच की जा रही है.