ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह

Home / crime / ED Raid in Bihar-Jharkhand: बिहार-झारखंड के 16 ठिकानों पर ED की रेड से...

ED Raid in Bihar-Jharkhand: बिहार-झारखंड के 16 ठिकानों पर ED की रेड से हड़कंप, बड़े घोटाले से जुड़े मामले में एक्शन

ED Raid in Bihar-Jharkhand: मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में ईडी ने बिहार-झारखंड के 16 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है. सुबह-सुबह ईडी की रेड से हड़कंप मच गया है.

22-Apr-2025 11:42 AM

By FIRST BIHAR

ED Raid in Bihar-Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने एक बार फिर से एक बड़े घोटाले में बड़ा एक्शन लिया है। ईडी की टीम ने मंगलवार को बिहार और झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजधानी रांची, बोकारो और रामगढ समेत झारखंड और बिहार के कुल 16 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। मामला बोकारों के तेतुलिया क्षेत्र में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त और धोखाधड़ी से जुड़ा है।


घोटाले की जांच कर रही ईडी ने जांच के दौरान पाया कि जमीन की खरीद में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और सरकारी नियमों की अनदेखी की गई। इस मामले में ईडी की टीम ने रांची के हरिओम टावर बिल्डिंग में राजबीर कंस्ट्रक्शन के दफ्तर में छापेमारी की है। इससे जुड़े तमाम कंपनियों और लोगों की भूमिका की जांच ईडी कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि ईडी की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हो सकता है।


जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में बोकारों के सेक्टर 12 थाना में 103 एकड़ वन भूमि की खरीद बिक्री के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद सीआईडी ने इसकी जांच शुरू की। सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई कि जमीन माफिया और बीएसएल के कर्मियों की मिलीभगत से जमीन की हेराफेरी की गई है। बड़े घोटाले की बात सामने आने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया और इसकी जांच शुरू की।