ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Crime: भागलपुर में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा, ONLINE लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार

कर्ज दिलाने के नाम पर यह गिरोह कई लोगों से ठगी कर चुका है। माला देवी से 8 लाख, पार्वती देवी से 4 लाख, पूनम देवी से डेढ़ लाख, गुड़िया देवी से एक लाख,अजमेरी खातून से 50 हजार,निसा खातून से 35 हजार, सरिता से 20 हजार और कणिय खातून से 10 हजार रुपये ठग लिया

BIHAR POLICE
साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। ऑनलाइन लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही भागलपुर साइबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। 21 अप्रैल को ऑनलाइन लोन देने के नाम पर झांसा देकर ठगी और पैसे मांगने गए लोगों को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया।


पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तब पता चला कि इस ठग गिरोह ने माला देवी से आठ लाख रुपये, पार्वती देवी से चार लाख रुपये, पूनम देवी से डेढ़ लाख रुपये, गुड़िया देवी से एक लाख रुपये, अजमेरी खातून से पचास हजार रुपये, निसा खातून से पैंतीस हजार रुपये, सरिता देवी से बीस हजार रुपये और कणिय खातून से दस हजार रुपये की ठगी की थी।


तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने रवि शेखर, सुलेखा देवी, गुड़िया देवी और सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एफआरबी लिमिटेड ऑफ इंडिया के 42 बॉन्ड पेपर और 21 गेट पास बरामद किए गए हैं।


भागलपुर साइबर डीएसपी कनिष्ट  श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील भी करते हुए कहा कि किसी भी ऑनलाइन लोन या ऑफर के झांसे में आने से पहले पूरी तरह जांच-परख कर लें।


भागलपुर से श्यामानंद सिह की रिपोर्ट