ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टसोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति

Patna Crime News: पटना पुलिस ने मुस्ताफापुर से 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद किया है. इस मामले में अवैध कारोबारी कल्लू पासवान को गिरफ्तार किया गया है.

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना पुलिस ने खगौल इलाके के मुस्ताफापुर गांव से ब्राउन शुगर और हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 7 करोड़ रुपए बताई गई है। 


पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दो-तीन महीने पहले ब्राउन शुगर की सप्लाई के बारे में सूचना मिली थी। जांच के दौरान मुस्ताफापुर निवासी कल्लू पासवान के बारे में जानकारी हासिल हुई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कल्लू पासवान के घर की घेराबंदी की गई और तलाशी के दौरान 4.846 ग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद हुई। मादक पदार्थ घर के अंदर प्लास्टिक में छुपा रखे गए थे।


एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि कल्लू पासवान का आलीशान घर और जमीनी संपत्ति देखकर लगता है कि परिवार लंबे समय से इस धंधे में था। कल्लू पासवान के पास केवल 20,000 की तनख्वाह है, जिससे इतना बड़ा घर और प्लॉट खरीदना मुश्किल है। तलाशी के दौरान 15 कट्ठा का प्लॉट, 8 अलग-अलग बैंक अकाउंट और एक बैंक अकाउंट में 20 लाख रुपये से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।


जांच में सामने आया कि पूर्वोत्तर राज्यों से मादक पदार्थों की सप्लाई हो रही थी। सप्लायर सिलीगुड़ी से पटना ट्रेन के जरिए खेप भेजते थे। महीने में एक-दो ट्रिप्स होती थीं। पटना में पटना सिटी, रामकृष्ण नगर और दानापुर इलाके इसका हब बने हुए थे।


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इस गैंग का सरगना कल्लू पासवान का बेटा बिट्टू पासवान है, जो फिलहाल फरार है। आज बिट्टू ग्रेजुएशन एग्जाम देने सेंटर जाने वाला था, लेकिन पिता की गिरफ्तारी के बाद वह केंद्र पर नहीं पहुंचा। बिट्टू शहरी इलाके में 10 सप्लायर्स को नियंत्रित करता था, जो अलग-अलग हिस्सों में कमीशन पर डिलीवरी कर रहे थे। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कल्लू पासवान की अवैध संपत्ति जप्त की जाएगी। साथ ही उसकी निशानदेही पर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता