ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

Sudhir Singh arrested: बक्सर पुलिस ने महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है.

Sudhir Singh arrested
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sudhir Singh arrested: महाराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन जांच के दौरान उन्हें नशे की हालत में पाया गया। गिरफ्तारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु से शनिवार की शाम हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश की ओर से बक्सर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी में सवार सुधीर सिंह ने रुकने के बाद पुलिसकर्मियों से तीखी बहस शुरू कर दी और कथित तौर पर धौंस दिखाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद जवानों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।


वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना लाया गया और उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। औद्योगिक थाना प्रभारी ने भी शराब पीने की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी के दौरान किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


गौरतलब है कि सुधीर सिंह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दीनानाथ सिंह, जो पिछले साल जुलाई में निधन हो गए थे, विधायक रहे। उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं। वहीं उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले की मांझी विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक हैं।


सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा, "संबंधित व्यक्ति को नशे की हालत में पकड़ा गया है। नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। तलाशी के दौरान किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ है।"

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता