ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सीतामढ़ी में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या

बताया जाता है कि बागमती नदी के तटबंध के पास स्थित आवास में प्रमोद साह सोया हुआ था. सोये अवस्था में ही अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। इस बार अपनी उपस्थिति सीतामढ़ी में दर्ज करायी है। ताजा मामला सीतामढ़ी के बेलसंड में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। बेलगाम अपराधी पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं.


ताजा मामला बेलसंड थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप की है जहां एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद  इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मारर गांव निवासी प्रमोद साह के के रूप में की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार बागमती नदी के तटबंध के समीप घर में सोए अवस्था में अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना की जानकारी लोगों को सुबह में हुई। वहीं डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस पर देरी से घटनास्थल पर आने का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता