ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, गोली लगने से कई लोग घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसाईं हैं. इस आतंकी हमले में कई लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है. आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

Terrorist Attack
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम कस्बे में मंगलवार को एक पर्यटक रिसॉर्ट पर आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम चार पर्यटक घायल हो गए। यह हमला बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुआ, जहां आतंकियों ने ऊंची पहाड़ियों से नीचे की ओर गोलीबारी की।


जानकारी के अनुसार, यह हमला एक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। खास बात यह है कि पहलगाम को अब तक उन शांत इलाकों में गिना जाता था, जहां आतंकवाद की घटनाएं नहीं होती थीं। लेकिन इस बार आतंकियों ने इस सुरक्षित माने जाने वाले पर्यटन स्थल को भी निशाना बनाया है।


पुलिस ने बताया कि इस हमले में घायल हुए चारों पर्यटक राजस्थान से आए थे। यह क्षेत्र एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत के चलते यहां पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है।


बता दें कि कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, जिसका बेस कैंप भी पहलगाम में स्थित है। ऐसे में यह हमला और भी चिंताजनक बन जाता है। पूर्व डीजीपी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि यह हमला न केवल सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार पर भी असर डाल सकता है। आमतौर पर आतंकी पर्यटकों को निशाना नहीं बनाते, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित होती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता