ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: कामाख्या एक्सप्रेस में लूट के दौरान छात्रा को चलती ट्रेन से फेंका, मौत के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप

Bihar Crime News: बीते कुछ महीनों में यह इस तरह की तीसरी घटना है, जहाँ लूटपाट के दौरान किसी को चलती ट्रेन से ही बाहर फेंक दिया गया हो. इस घटना में खगड़िया की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा की मौत हो चुकी है.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मंगलवार की सुबह सबौर, भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जहाँ लूटपाट का विरोध करने पर एक 21 वर्षीय छात्रा को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया. यह घटना कामाख्या-गया एक्सप्रेस की बतलाई जाती है. इस घटना में छात्रा काजल कुमारी की मौत हो गई है. मालदा रेल डिवीजन के भागलपुर-जमलापुर रेल सेक्शन के पास हुई इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है.


बताया जाता है कि बीते कुछ महीनों में यह इस तरह की तीसरी घटना है, जहाँ लूटेरों ने चलती ट्रेन से किसी को बाहर फेंक दिया हो. जानकारी के मुताबिक़ काजल अपने परिवार के साथ भागलपुर तक की यात्रा कर रही थी. भागलपुर से ठीक पहले सबौर स्टेशन के पास काजल ट्रेन के गेट के नजदीक खड़ी थी, उसके पास उसका पर्स था जिसमें कैश, फोन और जरुरी दस्तावेज थे.


एक लूटेरे ने उससे वह पर्स छीनने का प्रयास किया. जिसका काजल ने विरोध किया, इसके बाद दूसरे लूटेरे ने काजल को बाहर की तरफ धक्का दे दिया. इस वक्त ट्रेन की गति धीमी थी और काजल प्लेटफोर्म पर जा गिरी. जिसके बाद उसके परिजनों ने ट्रेन की चेन खिंची और उतरकर काजल के पास पहुंचे. वहां 2 पुलिस कर्मी भी आए मगर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मदद करने की जगह काजल के परिजनों को उनके हाल पर छोड़ दिया.


जिसके बाद काजल के परिवार वालों ने एक ऑटो रिजर्व कर काजल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए. बताया जाता है कि काजल खगड़िया जिले की रहने वाली थी और बैंकिंग की तैयारी किया करती थी. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा रिश्तेदारों में भी मातम का माहौल है. काजल की बहन जया ने पुलिस पर साफ़ आरोप लगाते हुए कहा है कि उन पुलिस कर्मियों की लापरवाही की ही वजह से काजल की जान गई है. अगर समय रहते वे एम्बुलेंस का इंतजाम कर देते तो काजल को बचाया जा सकता था.


इस बारे में अधिकारियों ने अब एक्शन लेते हुए बड़ा कदम उठाया है. रेल एडीजी बच्चू सिंह मीणा ने रेल पुलिस अधीक्षक, जमालपुर को घटनास्थल पर जाने और मामले की पूरी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है.