ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Bollywood News: शाहरुख़ खान से मतभेद पर खुलकर बोले रोहित शेट्टी, भविष्य में फिर साथ काम करने की अटकलों पर लगाया विराम

Bollywood News: बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने शाहरुख़ खान संग अपने मतभेद पर विराम लगाते हुए काफी कुछ कहा है, उनके इस बयान के बाद यह भी साफ़ हो चुका है कि ये दोनों फिर कभी साथ काम करते हुए दिखेंगे या नहीं.

Bollywood News
रोहित शेट्टी और शाहरुख़ खान
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bollywood News: बॉलीवुड की कुछ एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियाँ बड़े स्क्रीन पर ऐसा जादू करती हैं कि उन्हें अपने काम के लिए लंबे समय तक याद किया जाता हैं. ऐसी ही एक जोड़ी थी शाहरुख़ खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी. इन दोनों ने वर्ष 2013 में साथ मिलकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनाई थी. बॉक्स-ऑफिस पर भी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फैंस ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया.


कुछ समय बीता ही था कि एक बार फिर वर्ष 2015 में इन दोनों ने मिलकर ‘दिलवाले’ फिल्म बनाई. जिसमें काजोल, वरुण धवन, कृति सैनन जैसे कलाकार नजर आए थे. मगर यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कोई जादू नहीं दिखा पाई. फिल्म बुरी तरह पीटी और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. लोगों में इस बात की चर्चां होने लगी कि शाहरुख़ खान और रोहित शेट्टी के बीच मतभेद हो गए हैं और अब से दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं.


लेकिन हाल ही में निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी ने इस बारे में चुप्पी तोड़ते हुए सब कुछ साफ़ कर दिया है. एक पोडकास्ट में जब इस बारे में रोहित से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके और शाहरुख़ के बीच कभी कोई मतभेद या किसी प्रकार का झगड़ा था ही नहीं. बस दोनों ने दिलवाले के बाद अपने-अपने प्रोजेक्ट्स और निर्माण कंपनी पर ध्यान देना शुरू कर दिया, यह पूरी तरह से एक प्रोफेशनल फैसला था.


‘दिलवाले’ फिल्म भले ही भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर असफल साबित हुई हो मगर विदेशों में इस फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन किया था. हालांकि इस फिल्म के बाद रोहित और शाहरुख़ ने यह फैसला किया कि अब आगे से वे दोनों खुद के बैनर तले ही फिल्मों का निर्माण करेंगे, ताकि अगर नुकसान भी हो तो अपना-अपना हो. रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म की बात करें तो वह इस वक्त मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक में व्यस्त हैं. वहीं, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ ‘किंग’ फिल्म के जरिए दर्शकों से रूबरू होने की तैयारी कर रहे हैं.


एक बात तो तय है कि रोहित शेट्टी के इस खुलासे के बाद फैंस के मन में एक उम्मीद जगी है कि यह दिग्गज जोड़ी आने वाले समय में फिर साथ दिखाई दे सकती है, इस बात की पूरी संभावना है. दोनों के बीच मतभेदों का खंडन कर रोहित शेट्टी ने साफ़ तौर पर यह संकेत दिए हैं कि अगर सही स्क्रिप्ट हाथ लगती है तो ये दोनों फिर से बड़े स्क्रीन पर तहलका मचाने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे.