ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर 111 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. कई नए चेहरों और दिग्गजों को मौका मिला है.

West Bengal election
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BJP candidate list: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक पार्टी कुल 255 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले जारी पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

दूसरी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री नीतीश प्रमाणिक को माथाभांगा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है। नोआपाड़ा सीट से अर्जुन सिंह को मैदान में उतारा गया है।

अर्जुन सिंह को कोलकाता में पूर्वांचल के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में आए थे, बीच में नाराजगी के कारण पार्टी छोड़ी, लेकिन अब दोबारा भाजपा में शामिल होकर उन्हें टिकट दिया गया है।

इसके अलावा दार्जिलिंग से नोमन राय, जलपाईगुड़ी से अनंत देव अधिकारी, कलिम्पोंग से भरत छेत्री और खरग्राम से मिताली मल को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान को बेहाला पश्चिम सीट से टिकट मिला है, जबकि रेखा पात्रा को हिंगलगंज सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जो संदेशखली प्रकरण के बाद चर्चा में आई थीं।

बंगाली फिल्मों के अभिनेता हिरण चटर्जी को श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वे 2021 के विधानसभा चुनाव में खड़गपुर सदर सीट से जीत चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गई है। वहीं अभिनेत्री सरबोरी मुखर्जी को जादवपुर और पपिया डे अधिकारी को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है।

पूर्वांचल के नेता रितेश तिवारी को काशीपुर बेलगछिया से उम्मीदवार बनाया गया है, जो हाल ही में दोबारा भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई देवेंदु अधिकारी को एगरा सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को जगतदल से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा एन्टाली से प्रियंका टिबरेवाल, पुरुलिया से सुदीप कुमार मुखर्जी और संदेशखाली से सनत सरदार को भी उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में भी बदलाव किया है। विष्णुपुर सीट से पहले घोषित उम्मीदवार अग्निश्वर नस्कर की जगह अब बिस्वजीत खान को टिकट दिया गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता