ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज के दहीभाता पुल लूट कांड में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोबाइल और नगद बरामद, कानूनी कार्रवाई जारी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता पुल के पास 24 फरवरी को हुई लूट का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन नाबालिग समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


मामला इस प्रकार था कि पीड़ित इशराफिल अली, जो थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव के रहने वाले हैं, अपने मामा के घर जा रहे थे। जैसे ही वे दहीभाता पुल के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। जब युवक ने बाइक नहीं रोकी, तो अपराधियों ने लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल, एटीएम, करीब 12 हजार रुपये नगद और अन्य सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। लूटे गए दोनों मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों में दहीभाता गांव के अफसर अली और मोहन कुमार उर्फ प्रियांशु कुमार राय के साथ तीन विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोबाइल व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए लूटे गए थे।


पुलिस फिलहाल आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। दहीभाता पुल लूट कांड के खुलासे के साथ ही पुलिस ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध करने के बाद बचना मुश्किल है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।