ब्रेकिंग
निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा

Bihar News: बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की कोर्ट में हुई पेशी, जानिए.. क्या है मामला?

Bihar News: वैशाली के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की आज कोर्ट में पेश किया गया. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस कैदी वैन में मुन्ना शुक्ला को लेकर पहुंची और अदालत में पेश किया.

Bihar News
कोर्ट में पेश हुए बाहुबली मुन्ना शुक्ला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जेल में बंद पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाजीपुर कोर्ट में पेश किया गया। पूर्व के एक जमीन विवाद में दर्ज मामले की सुनवाई के लिए मुन्ना शुक्ला हाजीपुर कोर्ट लाया गया था।


यह मामला करीब दस साल पुराना बताया जा रहा है। सब जज 15 के कोर्ट में मुन्ना शुक्ला की पेशी की गई है। इस बीच मुन्ना शुक्ला के हाजीपुर कोर्ट में लाने की खबर मिलते ही समर्थकों भरी संख्या में हाजीपुर पहुंच गए थे। मुन्ना शुक्ला कैदी वैन से निकलते ही हाथ उठाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। 


इसके बाद वे वकीलों के बीच कागजी प्रक्रिया के दौरान बैठे दिखे। फिर कोर्ट में जमीन विवाद मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद वापस कैदी वैन से जेल ले जाया गया। बता दें कि बिहार के चर्चित बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद, 16 अक्टूबर 2024 को मुन्ना शुक्ला ने सरेंडर किया था और तब से वह जेल में सजा काट रहे हैं।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता