GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से है, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान रोहिणी आचार्य ने अपने ननिहाल फुलवरिया से जुड़ी बचपन की यादें साझा कीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
रोहिणी आचार्य ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में उनका बचपन फुलवरिया में बीता है। यहां उनके मामा-मामी, मौसी और परिवार के दूसरे सदस्य रहते हैं। पुरानी यादों को ताजा करने के लिए वह अपने ननिहाल आई हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोगों को एक साथ रहना चाहिए। ननिहाल के बाद वह अपने ददिहाल भी जाएंगी।
PM मोदी और भाजपा पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर रोहिणी आचार्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चुनाव के समय बिहार आते हैं, लेकिन जनता से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को एक बार फिर झांसा देने की कोशिश की जा रही है।
नीतीश कुमार को लेकर भी दिया बड़ा बयान
रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और फायदा खत्म होने पर उन्हें किनारे कर देती है।
निशांत कुमार को सम्राट चौधरी के सुरक्षा कर्मियों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि चाचा के बाद अब भतीजे की बारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब तक फायदा उठाती है, तब तक सहयोगियों को साथ रखती है और बाद में दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देती है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत को उचित मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। नीतीश कुमार के लिए राजद के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हालांकि, उनकी घर वापसी के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि इस पर फैसला पार्टी के नेता करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।
राज ठाकरे के परिवार की टिप्पणी पर जताई नाराजगी
वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के परिवार की ओर से की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर भी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा संबंधित लोगों के संस्कार को दर्शाती है। रोहिणी ने ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने के लिए छठी मैया से प्रार्थना की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग सिर्फ उपद्रव और दंगा-फसाद करना चाहते हैं। जो उनको संस्कार मिला है उसे वो निभा रहे हैं।
इस तरह गोपालगंज में एक ओर रोहिणी आचार्य ने अपने ननिहाल से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं, तो दूसरी ओर उनके राजनीतिक बयानों ने बिहार की सियासत को लेकर नई चर्चा छेड़ दी।
नीतीश कुमार को लेकर भी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने फायदे के लिए सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और फायदा खत्म होने पर उन्हें किनारे कर देती है। नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। हालांकि, नीतीश कुमार की घर वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी के नेता करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश चाचा के लिए उनके दिल का दरवाजा हमेशा खुला है। साथ ही, उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और मान-सम्मान की कामना की। #RohiniAcharya #NitishKumar #NishantKumar #BJP #BiharPolitics #BiharNews #FirstBiharJharkhand
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 19, 2026





