ब्रेकिंग
निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा

BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

BPSC TRE 4 Exam Date: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए TRE-4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने परीक्षा की तारीख को लेकर अहम जानकारी दी है। इस भर्ती के तहत 33,320 शिक्षकों की नियुक्ति...

BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी
Ramakant kumar
2 मिनट

BPSC TRE 4 Exam Date: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट किया है कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के नए अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद तय की जाएगी। परीक्षा की तिथि निर्धारित करने का अधिकार आयोग के पास है।


शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को स्थानीय शहर के लालगंज कड़वी स्थित जगदीश आई हॉस्पिटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद परीक्षा की तारीख तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


दरअसल, BPSC TRE-4 के तहत बिहार में कुल 33,320 शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा की तारीख और आगे की प्रक्रिया को लेकर लगातार जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अब शिक्षा मंत्री के बयान के बाद साफ हो गया है कि परीक्षा की तारीख नए आयोग अध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद ही निर्धारित होगी।