ब्रेकिंग
Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट

बिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: राजस्व विभाग में 5000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, इन पदों पर जल्द निकलेंगी वैकेंसी

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 5000 से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो, बंदोबस्त पदाधिकारी और लिपिक के कुल 3310 पदों पर नियुक्ति होगी।

Bihar Government Job
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Government Job: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्तियां निकलने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग में विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और विशेष सर्वेक्षण लिपिक समेत विभिन्न पदों पर 5000 से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी।




इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। ऐसे में संबंधित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग में कुल 5000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें से पहले चरण में 3310 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे। शेष पदों पर बाद के चरणों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।




पहले चरण में विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी के 96 पद, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 414 पद, विशेष सर्वेक्षण अमीन के 2609 पद और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 191  पदों पर बहाली ली जाएगी।



भर्ती में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पदवार योग्यता इस प्रकार है:


1. विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी

AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान या संबंधित राज्य के SBTE से पंजीकृत संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

सरकारी या निबंधित गैर-सरकारी संस्थान में कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।


2. विशेष सर्वेक्षण कानूनगो

AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान या संबंधित राज्य के SBTE से पंजीकृत संस्थान से तीन वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

सरकारी या निबंधित गैर-सरकारी संस्थान में न्यूनतम दो वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है।


3. विशेष सर्वेक्षण अमीन

AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान या संबंधित राज्य के SBTE से पंजीकृत संस्थान से तीन वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।


4. विशेष सर्वेक्षण लिपिक

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।




फिलहाल भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन की तारीखों का इंतजार है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन की अंतिम तारीख की जानकारी मिल सकेगी।



ऐसे में बिहार में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर हो सकती है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता