ब्रेकिंग
निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा

निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला

Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ कथित धक्का-मुक्की के मामले में विशेष सुरक्षा दल (SSG) ने सफाई दी है। जांच के बाद SSG ने घटना को सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल बताया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई समीक्षा बैठक और निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ कथित धक्का-मुक्की मामले पर SSG का बयान आया  है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (SSG) ने इस मामले में सफाई जारी की है। SSG ने घटना को मानवीय भूल बताया है।




विशेष सुरक्षा दल (SSG), बिहार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात SSG कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाए जाने की घटना को प्रचारित किया जा रहा है। इस मामले की जांच विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा की ओर से की गई।




SSG की जांच में पाया गया कि सुरक्षा कर्मी निर्धारित सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुरूप अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान मानवीय भूल के कारण यह घटना हुई। SSG ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान हुई इस चूक को लेकर मामले की जांच की गई है।




प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कुछ महीने पहले तक विशेष सुरक्षा दल की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाती रही है। पिछले करीब दो दशकों तक SSG उनके सुरक्षा घेरे में तैनात रही थी।




SSG की ओर से जारी इस सफाई के बाद मामले में सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानवीय भूल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल विशेष सुरक्षा दल ने अपनी जांच के निष्कर्षों के आधार पर घटना को मानवीय भूल बताया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता