ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Don 3: 'डॉन 3' में अब कृति सैनन की एंट्री, इस वजह से फिल्म से बाहर हुईं कियारा आडवाणी

Don 3: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डॉन 3’ की तैयारियों में व्यस्त हैं. इस फिल्म के पिछले दो भागों में शाहरुख़ खान नजर आए थे. जब फैंस को यह खबर मिली कि ‘डॉन’ की अगली क़िस्त में रणवीर सिंह नजर आएँगे तो वे आगबबूला हो उठे.

Don 3
कियारा आडवाणी,रणवीर सिंह, कृति सैनन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Don 3: बात आगे बढ़ी और फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर कियारा आडवाणी को चुना गया. लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म से कियारा ने किनारा कर लिया है और उनकी जगह कृति सैनन नजर आएंगी. कियारा आडवाणी के इस फिल्म से बाहर होने की वजह उनका गर्भवती होना बताया जा रहा है. इस रोल के लिए जब निर्माताओं ने कृति सैनन से संपर्क किया तो उन्होंने बिना समय गवाए तुरंत इसके लिए हां कह दी.


ज्ञात हो कि फिल्म ‘डॉन’ का मूल संस्करण सन 1978 में सामने आया था. जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे. फिल्म में उनके अलावा जीनत अमान भी देखी गई थीं. वहीं 2006 में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने बनाने का फैसला किया और इस रीमेक में शाहरुख़ खान को मुख्य भूमिका दी गई. इसके बाद 2011 में ‘डॉन’ का दूसरा भाग दर्शकों के बीच आया था. 


इस फिल्म के अंत में एक छोटा सा हिंट दिया गया था, जिसने फैंस को यह यकीन दिला दिया कि ‘डॉन 3’ जब भी बनेगी.. उसमें शाहरुख ही मुख्य भूमिका में होंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ और रणवीर सिंह अब डॉन सीरिज का जिम्मा उठाते हुए दिखेंगे. बताते चलने कि इस फिल्म के जरिए ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर और कृति की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को प्रभावित कर पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं.