ब्रेकिंग
NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहर

BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन

BPSC APO Recruitment 2026: बिहार पुलिस सिलेक्शन कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 300 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं।

BPSC APO Recruitment 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC APO Recruitment 2026: बिहार पुलिस सिलेक्शन कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती खासकर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने LLB की पढ़ाई पूरी कर सरकारी वकील के रूप में करियर बनाने की योजना बनाई है।


बीपीएससी एपीओ भर्ती 2026 के तहत इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है। इसी दिन फीस जमा करने की आखिरी तिथि भी है।


आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद होमपेज पर Prosecution Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करेंगे और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेंगे।


पात्रता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। बीपीएससी की इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवार सरकारी वकील के पद पर कार्य करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह भर्ती लॉ के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता