ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

होली पर प्रवासी बिहारियों को राहत देते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए विशेष बस सेवा शुरू की। पहले दिन 51 बसों का संचालन हुआ और 94% सीटें फुल रहीं, साथ ही यात्रियों को लाखों रुपये की सब्सिडी दी गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar News: होली के मद्देनजर प्रवासी बिहारियों को बड़ी राहत मिली है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बिहार से चार राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल) के लिए विशेष त्योहारी अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 23 फरवरी से 25 फरवरी तक इन बसों की टिकट बुकिंग पर यात्रियों को कुल 52 लाख 22 हजार रुपए से अधिक सीट एवं त्योहार सब्सिडी दी गई है। इन तीन दिनों में करीब 8 हजार यात्रियों ने सफर किया है। 


पहले दिन (23 फरवरी) कुल 51 एसी सीटर व स्लीपर बसों का संचालन किया गया, जिनमें 2,300 से अधिक यात्रियों ने सफर किया और 94 प्रतिशत सीटें फुल रहीं। इस दिन 15 लाख 85 हजार रुपए की सब्सिडी दी गई। इनमें 28 बसें अप (बिहार से बाहर की ओर) चलीं जबकि 23 बसें डाउन (अन्य राज्यों से बिहार की ओर) आईं। दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सीतामढ़ी और दिल्ली-सीवान मार्गों पर यात्रियों की संख्या सर्वाधिक रही। 


परिवहन मंत्री ने आगे बताया कि पहले दिन अप दिशा में मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए सात बसें, सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए पांच, पटना से दिल्ली के लिए पांच, सिवान से दिल्ली के लिए तीन, गया से दिल्ली के लिए दो, किशनगंज से दिल्ली के लिए दो बसें रवाना हुईं। इसके अलावा मधुबनी से गुरुग्राम, सुपौल से दिल्ली, शिवहर से दिल्ली और अररिया से गुरुग्राम के लिए एक-एक बस भी चली। वहीं डाउन दिशा में दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए पांच, दिल्ली से सिवान के लिए तीन बसें आईं। दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत से मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, गया, सुपौल के रूटों पर बसों का परिचालन हुआ है।


मंत्री श्री कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को 2524 यात्रियों ने सफर किया, जिन्हें टिकट बुकिंग पर 18 लाख 44 हजार रुपए सीट सब्सिडी दी गई है। 25 फरवरी को 2353 यात्रियों ने सफर किया, जिन्हें 17 लाख 92 हजार रुपए से अधिक सब्सिडी प्रदान की गई। आंकड़ों के अनुसार, 26 फरवरी को बिहार से अन्य राज्यों के लिए 26 एसी बसों का परिचालन किया गया, जिसमें 92% तक सीटें फुल रहीं और 1202 यात्रियों ने सफर किया। वहीं अन्य राज्यों से बिहार के लिए 29 एसी बसें चलीं, जिनमें 2550 यात्रियों ने यात्रा की। इस दिन मुजफ्फरपुर से 11, दरभंगा से 6, गया, पटना व पूर्णिया से 3-3 बसें दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत जैसे राज्यों के लिए रवाना हुईं।


निगम के अनुसार, यह सेवा 23 फरवरी से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगी। होली-ईद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के लिए कुल 118 एसी बसों का परिचालन किया जाएगा। इनमें पटना से 21, मुजफ्फरपुर से 38, पूर्णिया से 12, दरभंगा से 29 और गया से 18 बसें चलेंगी। आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग के अनुसार रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सरकार ने प्रवासी बिहारियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के लिए टिकट बुकिंग पर त्योहारी सब्सिडी दी है, जिससे किराया काफी कम हो गया है। इससे ट्रेनों की भीड़ और महंगे विकल्पों से राहत मिल रही है।


परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना-3 के तहत "सबका सम्मान" और "जीवन आसान" बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। पटना से दिल्ली का सफर आम दिनों में ट्रेन और बस दोनों में काफी महंगा होता है, खासकर त्योहारों के समय। ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है और किराए भी बढ़ जाते हैं। सामान्य दिनों में पटना-दिल्ली ट्रेन के एसी 2-टीयर का किराया लगभग 1,900 से 3,200 रुपये तक होता है। जबकि निगम की एसी स्लीपर बस का किराया मात्र 1,254 से 1,893 रुपये है। इससे यात्रियों को प्रति टिकट ट्रेन के मुकाबले 500 से 3,000 रुपये तक की बचत हो रही है। यह पहल आम लोगों, खासकर प्रवासी मजदूरों और परिवारों के लिए बहुत राहतदायक है।


पटना-दिल्ली  

एसी सीटर: वास्तविक किराया-1873, सब्सिडी-619, देय राशि-1254  

एसी स्लीपर: वास्तविक किराया-2812, सब्सिडी-919, देय राशि-1893


गया-गुरुग्राम

एसी सीटर: वास्तविक किराया-1877, सब्सिडी-670, देय राशि-1207  

एसी स्लीपर: वास्तविक किराया-2786, सब्सिडी-964, देय राशि-1822


टिकट बुकिंग के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बस स्टैंडों पर ऑफलाइन और ऑन-स्पॉट बुकिंग भी की जा सकती है। बसों में यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की सुविधा भी मौजूद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता